150cc स्कूटर सेगमेंट में यामाहा एयरॉक्स की होगी एंट्री,

Views 86

110cc-125cc स्कूटर सेगमेंट के बाद अब फिर से 150cc स्कूटर का मार्किट फिर से लौट रहा है, अप्रिलिया 150 के बाद अब यामाहा भी अपना नया स्कूटर इसी सेगमेंट में लाने पर काम कर रहा है। भारत में कंपनी अपना नया स्कूटर एयरॉक्स को इसी साल लॉन्च किया जाना है, फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है, फिर भी सोर्स के मुताबिक कई बाते इस मॉडल के बारे में पता चली हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
इंजन की बात करें तो एयरॉक्स में 155cc, सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन है। एलईडी हेडलैम्प्स और एलईडी टेललैम्प्स वाले इस स्कूटर की अनुमानित कीमत 65,000 रुपए से 70,000 रुपए के बीच है। इसका लुक्स काफी स्पोर्टी होगा और इसमें प्लास्टिक का ज्यादा इस्तेमाल देखने को मिलेगा। यूथ को टारगेट करने के लिए इसे सेट किया जायेगा। और भारतीय सड़कों के हिसाब से इसके सस्पेंशन को tune किया जायेगा।
यामाहा एयरॉक्स का मुकबला, अप्रिलिया SR150 से होगा, इस स्कूटर की कीमत 70,288 रुपये (एक्स शो रूम दिल्ली) रखी है।
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्कूटर में 154.8 cc का 3 वाल्व, एयर कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है। जो 10.4 bhp की पॉवर और 11.4Nm क टार्क देता है। इसके अलावा यह स्कूटर CVT ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर पॉवर के साथ-साथ बेहतर माइलेज भी देगा। इसमें स्टाइलिश इंस्ट्रूमेंट डायल और सेमी डिजिटल LCD यूनिट देखने को मिलेंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *