उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों में मौसम ने काफी करवट बदली है. अब बदलते मौसम ने दक्षिण भारत का रुख कर लिया है. शनिवार को कर्नाटक में मतदान होना है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि कर्नाटक में भारी बारिश की हो सकती है. साफ है कि अगर ऐसा होता है तो मतदान पर भी असर पड़ सकता है.
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, हालांकि नॉर्थ कर्नाटक में मौसम नॉर्मल ही रह सकता है. वहीं बेंगलुरु में भी बारिश हो सकती है, इसके अलावा बादलों की गरज सकते हैं.
आपको बता दें कि तेज आंधी-तूफान-बारिश से उत्तर भारत में सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं. 2 मई को काफी भारी बारिश हुई थी, जिसमें 100 से अधिक लोग मरे थे. उसके बाद भी हफ्ते भर तक मौसम ने करवट बदली थी.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है. राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 223 पर 12 मई को मतदान होंगे और चुनावी नतीजे 15 मई को आएंगे. कर्नाटक विधानसभा का चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस बीजेपी दोनों किसी तरह का कोई मौका गंवाना नहीं चाहते हैं.