इंडोनेशिया ओपनःसिंधु पहुंचीं क्वार्टर फाइनल में

Views 54

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं. उन्होंने गुरुवार को अपना 23वां जन्मदिन जापान की अया ओहोरी को हराकर मनाया.
उन्होंने 17वीं रैंकिंग वाली ओहोरी को 21-17, 21-14 से मात दी. यह पांच मैचों में इस जापानी प्रतिद्वंद्वी पर उनकी पांचवीं जीत है. दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं.

अब उनका सामना चीन की बिंगजियाओ ही से होगा. सिंधु ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-15, 19-21, 21-13 से मात देकर पहले दौर का मुकाबला जीता था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *