दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह नवंबर में शादी करने वाले हैं, इस बात की चर्चा बी-टाउन में जोरों पर है. अगर दीपवीर नाम से मशहूर जोड़ी की शादी इस साल होती है तो ये यादगार शादियों में से एक होगी. लेकिन शादी से पहले दीपिका के लिए सेलिब्रेशन का एक खास मौका है, वो है रणवीर सिंह का बर्थ डे.
6 जुलाई को होने वाले इस बर्थ डे की तैयारी दीपिका अपनी बहन के साथ कर रही हैं. पद्मावत एक्ट्रेस इन दिनों बेंगलूर में अपनी फैमिली के साथ है.दीपिका अपनी बहन के साथ रणवीर सिंह के लिए सरप्राइज प्लान कर रही हैं. रणवीर के जन्मदिन को खास बनाने के लिए दीपिका अपनी फैमिली के साथ हैदराबाद पहुंचने वाली है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इन दिनों काफी व्यस्त हैं. रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की शूटिंग पूरी कर रहे रणवीर जल्द हैदराबाद पहुंच जाएंगे.
शादी से पहले रणवीर का बैचलर बर्थडे. दीपिका ने बनाया ये प्लान
Views 59
रणवीर सिंह के लिए ये पार्टी बेहद खास है क्योंकि ये उनका आखिरी बैचलर बर्थडे होगा.दीपिका पादुकोण इस दिन को खास बनाने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी हैं. इन दिनों दीपिका अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त चल रही हैं.