IPL: महामुकाबले में आज आमने-सामने होंगे धोनी और कोहली

Views 72

दो साल बाद वापसी करने के बाद बेहतरीन फॉर्म में चल रही चेन्नई सुपर किंग्स ने चार मैचों में जीत हासिल करते हुए बता दिया है कि क्यों उसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल टीम माना जाता है. आज आईपीएल में दो सबसे बड़े कप्तानों के बीच जंग है.

IPL के 11वें संस्करण में आज खेले जाने वाले मैच में उसका सामना एक ऐसी टीम से है, जिसका 11वां सीजन अभी तक खराब रहा है. चेन्नई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ना है.

विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर के लिए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई का सामना करना आसान नहीं होगा. धोनी की टीम ने पांच मैचों में सिर्फ एक में हार का सामना किया है वहीं, बेंगलोर को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *