कर्नाटक चुनाव हिंदू-मुस्लिम के बीच, कांग्रेस करेगी EC से शिकायत

Views 79

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात हिंदू-मुस्लिम के बीच बिछाई जाने लगी है. बीजेपी विधायक संजय पाटिल के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. पाटिल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव सड़क और पीने के पानी पर नहीं हो रहा है. ये चुनाव हिंदू और मुस्लिम के बीच है. कांग्रेस चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत करेगी.
पाटिल ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो बाबरी मस्जिद बनाना चाहती है और टीपू जयंती मनाती है. उन्होंने कहा कि मैं अपने दिल से कहता हूं कि भारत हिंदू देश हैं, जहां राम का जन्म हुआ. अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाना चाहिए. राममंदिर के लिए मैं कुछ भी करने को तैयार हूं.
पाटिल ने कांग्रेस की स्टेट महिला अध्यक्ष लक्ष्मी हेबाल्कर को लेकर सवाल किया और कहा कि क्या वो बताएंगी कि वे राम मंदिर का निर्माण करेंगे? वे बाबरी मस्जिद का निर्माण कराना चाहते हैं, जबकि हम राम मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में शपथ दिया था.
बीजेपी विधायक के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता मधु गौड़ ने चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कर्नाटक चुनाव में ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है. बुधवार को भगवान बसवन्ना की जयंती थी.
उन्होंने कहा कि बीजेपी बेताब है, उसका कोई कार्ड काम नहीं कर रहा है. कांग्रेस राज्य को अस्थिर नहीं होने देंगे. बीजेपी का कोई गेम कर्नाटक में काम नहीं करेगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *