कश्मीरी पत्रकार बुखारी की हत्या में हो सकता है हुर्रियत का हाथ!

Views 90

आतंकी संगठन और पाकिस्तान का हाथ होने का शक तो पहले से था, लेकिन अलगाववादी संगठन हुर्रियत के इस हत्याकांड में शामिल होने की आशंका ने इस मामले में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

नई दिल्ली : जम्मू एंड कश्मीर के पत्रकार शुजात बुखारी के हत्याकांड में एक नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है. कहा जा रहा है कि शुजात बुखारी की हत्या के पीछे हुर्रियत और आईएसआई का हाथ है. आतंकी संगठन और पाकिस्तान का हाथ होने का शक तो पहले से था, लेकिन अलगाववादी संगठन हुर्रियत के इस हत्याकांड में शामिल होने की आशंका ने इस मामले में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
ये बात सभी को पता है, कि शुजात बुखारी कश्मीर में शांति की लगातार पहल कर रहे थे. उन्होंने घाटी में केंद्र द्वारा सीजफायर के फैसले का स्वागत किया था. यही बात हुर्रियत और आईएसआई को खटक रही थी. हुर्रियत का कट्टर धड़ा चाहता था कि शुजात इस मामले में उनके साथ आएं और सरकार के इस फैसले के खिलाफ खड़े हों
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इन आशंकाओं को इस लिए भी बल मिलता है, क्योंकि शुजात बुखारी के खिलाफ घाटी में सोशल मीडिया पर भी कैंपेन चलाया गया. इस बात की पुष्टि करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुखारी को करीब एक महीने पहले ही अलर्ट किया गया था. इतना ही नहीं उन्हें ज्यादा सतर्क रहने के लिए कहा गया था.
HBN जानकारीः हमारे देश के बुद्धिजीवी वर्ग के लिए कश्मीर घाटी में सिर्फ एक मौत हुई
ये भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में मौजूद लोगों को शुजात बुखारी का बातचीत के प्रयासों के लिए ट्रैक-2 डिप्लोमेसी में शामिल होना पसंद नहीं आया था. दुबई में बुखारी की ओर से आजाद कश्मीर की वकालत और कश्मीर में भारत सरकार के शांति प्रयासों की तारीफ पाकिस्तानी सेना, आईएसआई या हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों को नहीं पची.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *