टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो के कई सस्ते और किफायती प्लान लॉन्च करने के बाद अब बीएसएनएल ने ईद के मौके पर नया प्लान लॉन्च किया है.
नई दिल्ली : टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो के कई सस्ते और किफायती प्लान लॉन्च करने के बाद अब BSNLने ईद के मौके पर नया प्लान लॉन्च किया है. बीएसएनएल की तरफ से पेश किया गया स्पेशल प्लान आपके ईद के जश्न को दोगुना कर सकता है. ईद-उल-फितर के मौके पर कंपनी ने ‘ईद मुबारक एसटीवी 786’ प्रीपेड प्लान पेश किया है.
ईद स्पेशल प्लान में अनलिमिटेड वायस कॉलिंग के साथ ही रोजाना 100 एसएमएस और 2 GB/ 3G/ 4G डाटा दिया जा रहा है. इस प्लान में रोमिंग की भी सुविधा दी गई है. इस रीचार्ज की 150 दिन की वैधता है. फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा दिल्ली और मुंबई सर्कल में भी मान्य होगी. 12 जून से शुरू हुए इस स्पेशल प्लान का रिचार्ज आप 26 जून तक करा सकते हैं.
ईद पर BSNL ने लॉन्च किया प्लान, मिलेगा पूरा 300 GB डाटा
Views 62