सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के फैसले के विरोध में देश भर के दलित संगठनों ने दो अप्रैल को ‘भारत बंद’ बुलाया था. इस बंद के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी 10 लोगों की मौत हो गई थी.
पहले खबर थी कि राहुल गांधी भी उपवास करेंगे, बाद में अजय माकन ने स्पष्ट किया कि राहुल थोड़ी देर के लिए आएंगे. वहीं दूसरी ओर यह कार्यक्रम कांग्रेस के अंदरूनी विवाद से घिर गए हैं.
सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर को वापस भेजा
राजघाट पर उपवास से कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को वापस भेज दिया गया है. जगदीश टाइटलर जब मंच के पास पहुंचे तो अजय माकन ने उनके कान में कुछ कहा और फिर वहीं से वापस चले गए. हालांकि जगदीश टाइटलर ने इस कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया. बता दें कि जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार 1984 दंगों के आरोपी हैं.
पूरा दिन राजघाट पर नहीं बैठेंगे राहुल: माकन
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि राहुल गांधी राजघाट पर आएंगे और थोड़ी देर बैठने के बाद चले जाएंगे. वो पूरे दिन राजघाट पर नहीं बैठेंगे. बता दें कि अजय माकन, पीसी चाको अरविंदर लवली, हारून यूसुफ, राजा बराड़ भी उपवास कर रहे हैं.
राहुल गांधी उपवास करें झूठ ना फैलाएं: बीजेपी
राहुल गांधी के उपवास पर बीजेपी ने एक वीडियो बनाया है. जिसमें बीजेपी कह रही है कि राहुल उपवास करें लेकिन झूठ न फैलाएं. खुद बीजेपी को अपने घर से भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. उसके पांच दलित सांसद अपनी ही सरकार से नाराज़ हो गए हैं