बटलर के तूफान में उड़े धौनी के धुरंधर.

Views 84

आइपीएल में शुक्रवार को महेंद्र सिंह धौनी की चेन्नई सुपर किंग्स और अजिंक्य रहाणे की राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 4 विकेट से मात देकर अपने टीम की अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदों को ज़िंदा रखा। राजस्थान की इस रॉयल जीत के हीरो रहे राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर। इस मैच में बटलर अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने अकेले दम पर ही चेन्नई के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जो IPL के इतिहास में कभी भी देखने को नहीं मिला था।
धौनी और रहाणे की इस जंग में राजस्थान की टीम अपनी नीली जर्सी की बजाय पहली बार गुलाबी जर्सी में उतरी। ये आइपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब राजस्थान की टीम गुलाबी जर्सी पहनकर खेली हो। खास बात ये है कि उन्होंने ये खास काम कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए किया और इसकी शुरुआत भी गुलाबी नगरी जयपुर से ही हुई।
जोस बटलर ने इस पारी के दौरान 60 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 95 रन बनाए। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और दो छक्के भी निकले। इस पारी को खेलते हुए बटलर ने आइपीएल का अपना सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाते हुए अपनी टीम तो जीत दिलाई। पिंक जर्सी में खेलने उतरी राजस्थान को आखिरी ओवर में 12 रनों की ज़रूरत थी जिसे उन्होंने एक गेंद रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान के अंकतालिका में 10 अंक हो गए हैं।
आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। ब्रावो गेंदबाजी के लिए आए तो बटलर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश में शॉट को ठीक से नहीं खेल सके और गेंद हवा में उछल गई, लेकिन कोई भी क्षेत्ररक्षक कैच लपकने के लिए नहीं दौड़ा। इसके बाद बटलर ने एक छक्का जड़ा और फिर दो रन लेकर राजस्थान की जीत पक्की कर दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *