दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड धोनी और कुलदीप की 'जुगलबंदी'

Views 81

टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे का धमाकेदार आगाज किया है. तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम अपनी तेज शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाई. कलाई के ‘जादूगर’ कुलदीप यादव की करियर बेस्ट (5/24) गेंदबाजी ने अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
बाकी का काम लक्ष्य का पीछा करने तीसरे नंबर पर उतरे केएल राहुल ने शतक (नाबाद 101 रन, 54 गेंदों में) ठोक कर पूरा कर दिया. टीम इंडिया ने 160 रनों का टारगेट 10 गेंदें शेष रहते 2 विकेट खोकर (163/2) हासिल कर लिया. 8 विकेट से जीत के साथ ही विराट ब्रिगेड ने दौरे की शुरुआती सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली.
मंगलवार रात मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी और अपने 11वें टी-20 इंटरनेशनल मैच में उतरे कुलदीप यादव ने ऐसी ‘जुगलबंदी’ दिखाई कि एक साथ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गए.
 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *