फिल्मों से निकाला मल्ल‍िका से होती थी ऐसी ड‍िमांड

Views 57

2004 में मर्डर फ‍िल्म से बॉलीवुड में सनसनी मचाने वाली मल्ल‍िका शेरावत ने इन दिनों बॉलीवुड से दूरी बनाकर रखी है. हाल ही में द‍िए इंटरव्यू में मल्लिका ने फिल्मी कर‍ियर से जुड़े कई चौंका देने वाले खुलासे किए.मल्ल‍िका ने कहा, अगर आप मिनी स्कर्ट पहनते हैं, स्क्रीन पर किस‍िंग सीन देते हैं तो लोग सोचते हैं कि आप आसानी से कुछ भी करने को तैयार हैं. मेरे साथ भी यही हुआ.
मल्ल‍िका ने बॉलीवुड में मिली शोहरत के हिसाब से ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया. इसकी वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मुझे प्रोजेक्ट से इसल‍िए न‍िकाल द‍िया गया क्योंकि कई हीरो चाहते थे कि मैं उनके साथ इंटीमेट र‍िलेशन रखूं. मैंने ऐसा करने से मना कर द‍िया और इसल‍िए मुझे फिल्मों से निकाल द‍िया गया.कई एक्टर मुझसे ये भी कहते थे कि तुम जब पर्दे पर इंटीमेट हो सकती हो, फिर हमारे साथ क्यों नहीं. हमारे देश में मह‍िलाओं का ये सबसे बड़ा दुर्भाग्य  है कि उन्हें उनके कपड़ों और एक्ट से जज किया जाता है.
मल्ल‍िका ने बताया कि मुझे कई बार डायरेक्टर्स सुबह के 3 बजे मिलने बुलाते थे. कई बार मुझे लगता मैं ऐसा क्या कर रही हूं जो कई लोग मुझे इस तरह का ऑफर कर रहे हैं.बेशक लोगों को लगता है मर्डर फिल्म और उसके बाद द‍िए सीन ने मुझे सक्सेस दी. लेकिन ये भी सच है कि मैंन इसकी वजह से बहुत बुरी चीजें झेली हैं.
 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *