MIvRR: बटलर ने राजस्थान को दिलाई जीत, मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कम

Views 72

जोस बटलर (94*) की बेहतरीन पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सुपरसंडे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी मात दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 47वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 12 गेंद शेष रहते ही लक्षय हासिल कर लिया। जोस बटलर को बेहतरीन पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 94 रन की नाबाद पारी खेली।

इस हार के साथ ही आईपीएल में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की रेस में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम हो गई हैं। मुंबई ने 12 में से केवल 5 मैचों में ही जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई हैं। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैचों में से 6 में जीत हासिल कर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पर पहुंच गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *