रायुडू के शतक से प्लेऑफ के दरवाजे पर CSK, सनराइजर्स को 8 विकेट से रौंदा

Views 59

अंबाती रायुडू के नाबाद शतक (100) और  शेन वॉटसन (57) की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 46वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा। पुणे के एमसीए स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही सीएसके प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था। चेन्नई के बल्लेबाजों ने इसे बौना साबित करते हुए 1 ओवर पहले ही 180/2 रन बनाकर लक्ष्य पा लिया। रायुडू के अलावा धोनी ने नाबाद 20 रन बनाए। SRH की ओर से एकमात्र विकेट संदीप शर्मा ने लिया।
रायुडू 62 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 100 और धोनी 20 रन बनाकर नाबाद रहे। यह रायुडू का आईपीएल में पहला शतक है। यह आईपीएल 2018 का चौथा शतक है। इसके पहले क्रिस गेल, शेन वॉटसन, ऋषभ पंत भी इस सीजन में शतक जमा चुके हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके को सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और अंबाती रायुडू ने तूफानी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 134 रन की साझेदारी हुई। पहला झटका अर्धशतक जमा चुके शेन वॉटसन (57) के रूप में लगा, वो रन आउट हुए। हालांकि यहां से टीम को जीत दिखनी शुरू हो चुकी थी। मगर अगले ही ओवर में नए बल्लेबाज सुरेश रैना (2) को संदीप शर्मा ने सस्ते में लौटा दिया। मगर धोनी के साथ मिलकर रायुडू ने टीम को जीत दिला दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *