सुजलाम सुफलाम जल अभियान के अंतर्गत 3463 गाँवों में 18,824 कार्य शुरू किये गये

Views 97

गांधीनगर, सोमवार:लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों को रोज़गार प्रदान करने के उद्देश्य से राज्यके मुख्यमंत्रीश्री विजयरुपाणी ने सुजलाम सुफलाम जलअभियान के तीसरे चरण की शुरूआत करदी है।
सुजलाम सुफलाम जल अभियान के अंतर्गत हो रहे कार्योंका विवरण देते हुए मुख्य मंत्री के सचिव श्री अश्विनी कुमारने कहा, “मनरेगा  के तहत 3463 ग्रामपंचायतोंने 18,824 कार्य शुरू कर दिये है और उसके द्वारा 3,04,756 श्रमिकों को रोज़गार मिला है।इन श्रमिकों में भावनगर ज़िलेके  37,519, नर्मदा ज़िलेके 33,800, छोटाउदेपुर ज़िलेके 20,821, दाहोद ज़िलेके 20,168 और पंचमहलज़िलेके 20,041 और अन्य ज़िलों के श्रमिक इन कार्यों में शामिलहै।प्रशासन सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल्सका पालन करने केसाथ-साथ श्रमिकों के कल्याणको भी सुनिश्चित कर रहा है।”
सुजलाम सुफलाम जल अभियान के तीसरे चरण के 14,694 कार्योंके लक्ष्यांक के सामने अब तक कुल 531 कार्य पूरे हो चुके हैं और 3,665 कार्य प्रगति में है।इन कार्यों में अब तक 35,465 मशीनों का उपयोग किया गया है जिसमें 816 जेसीबी और बाकी के अन्य मशीनें हैं।
3665 कार्यों के माध्यम से 23 हजार लोगों को रोजगार दिया गया है जिससे राज्य में 6,10,368 श्रम दिन (मेनडेज़) का रोजगार सृजन हुआ है।अबतक 35,55,00 घनफुट से अधिक पानी रोकने की क्षमता का निर्माण किया गया है।साथ ही, नदियों-तालाबों-जलाशयों को गहरा करते समय निकाली गई मिट्टीको किसानों कोनिःशुल्क उपलब्ध कराया गया है।
HBN TV NEWS, Mr. Dev Thakur.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *