फिल्म का नाम: अक्टूबर
डायरेक्टर: शूजीत सरकार
स्टार कास्ट: वरुण धवन, बनिता संधू
अवधि: 1 घंटा 55 मिनट
सर्टिफिकेट: U
रेटिंग: 3.5 स्टार
फिल्ममेकर शूजीत सरकार का जिक्र होते ही यहां, मद्रास कैफे, विकी डोनर और पिंक फिल्म का नाम सामने आता है. शूजीत की एक विशेषता है कि वे अक्सर फिल्ममेकिंग के माध्यम से कहानी को अलग अंदाज में दर्शाने की कोशिश करते हैं. जुड़वा- 2 जैसी फिल्म करने के बाद वरुण धवन को शूजीत ने अक्टूबर फिल्म में एक अलग तरह का किरदार दिया है. ट्रेलर को अगर देखें तो हमें एक अलग फीलिंग भी आती है.
कहानी
फिल्म की कहानी दिल्ली के एक होटल से शुरू होती है जहां पर दानिश उर्फ डैन (वरुण धवन) अपने दोस्तों के साथ इंटर्नशिप करता है. अपनी ही दुनिया में रहने वाला डैम बेफिक्री की जिंदगी जीता है. तभी होटल में शिउली (बनिता संधू ) की एंट्री होती है और वह भी एक इंटर्न के तौर पर वहां काम करने लगती है. शिउली को हर एक काम परफेक्ट करने की आदत है. वहीं दूसरी तरफ डैन के काम को देखते हुए उसे अक्सर एक डिपार्टमेंट से दूसरे डिपार्टमेंट में शिफ्ट कर दिया जाता है. कहानी में मोड़ तब आता है जब एक दिन होटल के चौथे माले से शिउली गिर जाती है और डैन की जिंदगी में सब कुछ बदल जाता है. फिर डैन ज्यादा समय हॉस्पिटल में बिताने लगता है, किन्हीं कारणों से उसे होटल से निकाल दिया जाता है. जिसकी वजह से वह मनाली जाकर एक मैनेजर के तौर पर होटल में काम करने लगता है. कहानी एक बार फिर से डैन को मनाली से दिल्ली ले आती है. उसके पीछे का कारण क्या है यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी.
बेहतरीन लव स्टोरी, 'अक्टूबर' वरुण की बेस्ट फिल्म
Views 127