10वीं बार विंबलडन फाइनल में: सेरेना

Views 62

मां बनने के कारण पिछले साल कोर्ट से बाहर रहीं सात बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स ने दसवीं बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है. खिताबी मुकाबले में उनका सामना जर्मनी की एंजेलिक कर्बर से होगा.
अमेरिका की 25वीं वरीयता प्राप्त सेरेना ने जर्मनी की 13वीं वरीय जूलिया जॉर्जेज को 6-2, 6-4 से हराकर 30वीं बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश किया. अगर सेरेना 2016 की तरह कर्बर को फाइनल में हराने में सफल रहती हैं, तो वह मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम खिताब के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी.जर्मनी की 11वीं वरीयता प्राप्त कर्बर ने पहले सेमीफाइनल में लाटविया की 12वीं वरीय तथा पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको को केवल 67 मिनट में 6-3, 6-3 से हराया. वह दूसरी बार विंबलडन के फाइनल में पहुंची हैं.
सेरेना पिछले साल अपनी बेटी ओलंपिया को जन्म देने के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं. विंबलडन में लगातार 20 मैच जीतने वाली सेरेना अभी 36 साल 291 दिन की हैं और ओपन युगल में ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी उम्रदराज खिलाड़ी हैं.सेरेना ने मैच के बाद कहा, ‘यह रोमांचित करने वाला है. मैं यह भी नहीं जानती कि यह कैसा अहसास है. यह मेरा वापसी के बाद चौथा टूर्नामेंट है और मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी.’
अगर सेरेना आठवां खिताब जीतती हैं, तो वह स्टेफी ग्राफ को पीछे छोड़कर महिला वर्ग में सर्वाधिक खिताब जीतने के मामले में मार्टिना नवरातिलोवा के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगी.कर्बर के खिलाफ मुकाबले के बारे में सेरेना ने कहा, ‘वह ग्रास कोर्ट की बहुत अच्छी खिलाड़ी हैं, लेकिन जो भी होगा मेरे लिए यह यादगार क्षण है.’ कर्बर अब ग्राफ के बाद विंबलडन जीतने वाली दूसरी जर्मन महिला खिलाड़ी बनने की करीब पहुंच गई हैं. ग्राफ ने अपना आखिरी विंबलडन खिताब 1996 में जीता था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *