ज्योतिष: घर में करें इन चीजों का छिड़काव, सफलता नहीं छोड़ेगी आपका साथ

Views 72

सफलता और असफलता हमारे जीवन के दो पहलू हैं। कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें बिना अधिक परिश्रम किए आसानी से सफलता मिल जाती है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो पूरी मेहनत करते हैं, फिर भी उन्हें सफलता का साथ नहीं मिलता। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं तो यह वास्तु उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
घर से किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकलते वक्त तुलसी के पत्ते खाकर निकलना शुभ माना जाता है। घर में बने मंदिर में बासी फूल न रहने दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। कभी भी पूजाघर की ओर पांव कर नहीं सोना चाहिए। पूजाघर में ईश्वर के विग्रहों या चित्रों को एक दूसरे के सम्मुख नहीं लगाना चाहिए। घर में रखे दूध को कभी खुला न छोड़ें। इसे जाली से ढंककर रखें, अन्यथा यह नकारात्मक साबित हो सकता है।
घर में प्रतिदिन सुबह गाय के दूध में गंगाजल मिलाकर छिड़काव करें। हल्दी के छिड़काव से भी घर पवित्र होता है और परिजनों का मनोबल ऊंचा बना रहता है। घर में तिजोरी या धन रखने का जहां स्थान हो वहां भूलकर भी जूते-चप्पल लेकर न जाएं। रसोई के अंदर भी जाने से पहले चप्पल उतार देनी चाहिए। स्नान के बाद स्नानघर को कभी गंदा न छोड़ें। भोजन करने से पहले गाय के लिए रोटी अवश्य निकालें। घर के सभी परिजन सूर्योदय से पहले उठें और सूर्योदय के समय गायत्री मंत्र का उच्चारण करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *