काम में मन नहीं लगता तो यह करें उपाय

Views 123

हमारे आसपास मौजूद ऊर्जा हमारी कार्यक्षमता पर सीधा असर डालती है। अगर हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा मौजूद है तो फिर कठिन से कठिन कार्य में सफलता मिलना दूर नहीं। लेकिन अगर हमें नकारात्मक ऊर्जा घेरे हुए है तो भरपूर मेहनत के बाद भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता। ऐसे में वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपाय काफी मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
विद्यार्थियों को कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अध्ययन करते समय मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। घर में मछलीघर रखना शुभ माना जाता है। यह वास्तु दोषों को दूर करने में सहायक होता है। प्रतिदिन पक्षियों को दाना पानी खिलाएं। घर या प्रतिष्ठान में अपने आसपास के वातावरण को हमेशा सकारात्मक रखें। घर या प्रतिष्ठान को स्वच्छ रखें। घर के मुख्य द्वार को स्वच्छ एवं सजाकर रखें। प्रतिदिन घर या प्रतिष्ठान में धूप, अगरबत्ती का उपयोग करें।
सुबह के समय भविष्य की योजनाएं बनाएं। घर या कार्यालय में बंद घड़ी या खराब मशीन हो तो इसे हटा दें। कभी भी हिंसक पशु, उदासी दर्शाते या डूबता सूरज, डूबता जहाज, ठहरा हुआ पानी आदि चित्र नहीं लगाने चाहिए। जब भी बैंक में पैसा जमा कराने या निकालने जाएं तो मन ही मन मां लक्ष्मी का स्मरण करें। घर या प्रतिष्ठान में जहां भी पैसे रखने का स्थान है वह बीम के नीचे नहीं होना चाहिए। लॉकर की दिशा उत्तर में होनी चाहिए।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *