अफगानिस्तान टेस्ट: साहा की जगह कार्तिक को मिल सकता है मौका

Views 66

चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से बेंगलुरु में खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में जगह मिल सकती है.

चयन समिति के करीबी सूत्रों के मुताबिक एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए यह फैसला कर सकती है, जहां कार्तिक टेस्ट टीम में भी जगह बना सकते हैं.

खास बात यह है कि 2007 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर कार्तिक टेस्ट सीरीज में सफल रहे थे. उन्होंने लॉर्ड्स में 60, नॉटिंघम में 77 और ओवल में 91 रन की पारियां खेली थी.

  IPL: चैंपियन बनने के बाद धोनी को जीवा ने यूं पिलाई अपनी फ्रूटी
कार्तिक ने साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पिछला टेस्ट मैच खेला था. फर्स्ट क्लास मैचों में हालांकि उनका रिकॉर्ड शानदार है, जहां उन्होंने 27 शतकों सहित 9000 से अधिक रन बनाए हैं. भारत के लिए 23 टेस्ट मैचों में उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक के साथ 1000 रन बनाए हैं.
 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *