सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार तेजी में , सेंसेक्स हरे निशान पर

Views 65

पिछले कुछ दिनों से लगातार बड़ी गिरावट के साथ बंद हो रहा भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी दिखा रहा है। सुबह 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ खुला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स खबर लिखे जाने तक 87 अंकों की बढ़त के साथ 37,646 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 22 अंक चढ़कर 11,324 के स्तर पर नजर आ रहा था।
इससे पहले घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार सातवें दिन गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी करीब दो महीनों के निचले स्तर पर बंद हुए। दरअसल, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर का संकट गहराने का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर देखा गया।सेंसेक्स 230.22 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरावट के साथ 37,558.91 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 57.65 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 11,301.80 के स्तर पर रहा। एनएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे ज्यादा 3.56 प्रतिशत गिरावट आई। कोल इंडिया, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स भी टॉप लूजर्स में शामिल रहे। लगातार 5 हफ्तों तक गिरावट झेलने वाला यस बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 6.47 प्रतिशत बढ़त पर बंद हुआ। बजाज फाइनेंस, हीरोमोटोकॉर्प और हिंदुस्तान यूनिलीवर भी टॉप गेनर्स में रहे। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर गिरावट पर बंद हुए। निफ्टी 7 दिन में 338 अंक गिरा।
 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *