ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज और कप्तान एरॉन फिंच ने टी-20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी खेली है. उन्होंने मंगलवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस जोरदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 229/2 रन बनाए.मजे की बात है कि फिंच ने अपना ही 156 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में बनाया था. 31 साल के फिंच ने टी-20 ट्राई सीरीज मुकाबले में मेजबान टीम के गेंदबाजों के जमकर छक्के छुड़ाए. फिंच ने 76 गेंदों की पारी में 10 छक्के और 16 चौके जड़े.
जिम्बाब्वे का टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए उतारा. इसके बाद तो फिंच ने रनों का अंबार लगा दिया. उन्होंने डार्सी शॉर्ट के साथ पहले विकेट के लिए 223 रनों की साझेदारी की, जो टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड है. शॉर्ट ने 46 रन बनाए.
फिंच ने खेली टी-20 इंटरनेशनल की सबसे बड़ी पारी, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
Views 211