फाइनल में इंग्लैंड लॉयन्स को दी मात इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज,

Views 57

इंडिया-ए ने सोमवार को त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में मेजबान इंग्लैंड लॉयन्स को पांच विकेट से मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड लॉयन्स को निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 264 रनों पर सीमित कर दिया. इसके बाद जीत का लक्ष्य उसने 48.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड लॉयन्स टीम की शुरुआत खराब रही और मेजबान टीम ने 33 रन पर ही दो विकेट खो दिए. सैम हैन (108) के शानदार शतक और लियाम लिविंगस्टोन (83) के साथ तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी ने मेजबान टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया.
इंडिया-ए के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर और खलील अहमद ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि शार्दुल ठाकुर को दो और क्रुणाल पंड्या को एक विकेट मिला. जवाब में इंडिया-ए की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 15 रन बनाकर आउट हो गए.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *