कार्तिक-शमी पर होंगी नजरें वेस्टइंडीज से भिड़ेगी ICC वर्ल्ड XI

Views 75

मौजूदा वर्ल्ड टी-20 चैंपियन वेस्टइंडीज और ICC की वर्ल्ड इलेवन टीम के बीच क्रिकेट के मक्का ‘लॉर्ड्स’ के मैदान पर आज रात 10:30 बजे से चैरिटी टी-20 मैच खेला जाएगा.इस चैरिटी मैच का लक्ष्य कैरीबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड इकट्ठा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अाफरीदी को आखिरकार वर्ल्ड इलेवन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. उन्हें इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन के स्थान पर कप्तान बनाया गया है.एक घरेलू मैच के दौरान उंगली पर चोट लगने के कारण मोर्गन वर्ल्ड इलेवन टीम से बाहर हो गए. वर्ल्ड इलेवन की टीम में थोड़े बदलाव हुए हैं.
मोर्गन, अाफरीदी, शोएब मलिक, थिसारा परेरा, राशिद खान, शाकिब-अल-हसन, तमीम इकबाल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, ल्यूक रोंची, मिशेल मेक्लेंघन जैसे खिलाड़ियों को पहले घोषित हुई टीम में शामिल किया गया था.हालांकि, शाकिब ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया और ऐसे में उनके स्थान पर किशोर खिलाड़ी संदीप लामिछाने का नाम शामिल किया गया.वन में जगह मिली है. सैम बिलिंग्स को मोर्गन की जगह टीम में शामिल किया गया है.

 इंग्लैंड के खिलाड़ी आदिल राशिद और सैम कुरेन को भी देरी से 13 सदस्यीय वर्ल्ड इलेवन में जगह मिली. यह टीम अब भी मजबूत है, क्योंकि कार्तिक, बिलिंग्स, मलिक, अाफरीदी और परेरा बल्लेबाजी क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.

वर्ल्ड इलेवन के स्पिन गेंदबाज राशिद और लामिछाने के साथ अाफरीदी भी पूरी तरह से तैयार हैं. मेक्लेंघन, कुरेन और मिल्स तेज गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे.
अप्रैल, 2016 में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कार्लोस ब्रेथवेट को ही वेस्टइंडीज की कमान सौंपी गई है.
इस टीम में टी-20 के स्टार क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, एविन लुइस और बद्री जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा, मार्लोन सैमुअल्स, आंद्रे फ्लेचर, रॉवमान पॉवेल, दिनेश रामदीन, केसरिक विलियम्स और अन्य खिलाड़ी भी वर्ल्ड इलेवन का सामना करने को तैयार हैं.शाहिद अाफरीदी (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, तमीम इकबाल, टाइमल मिल्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), राशिद खान, संदीप लामिछाने, मिशेल मेक्लेंघन, शोएब अख्तर, थिसारा परेरा, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर),  आदिल राशिद और मोहम्मद शमी. कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), सैमुअल बद्री, रियाद एमरिट, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, एविन लुइस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रॉवमान पॉवेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, मार्लोन सैमुअल्स और केसरिक विलियम्स

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *