इस बार ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ बीमार पड़ गया है और शायद इसी कारण इस बार वहां कम पर्यटक दिख रहे हैं.
गर्मियों की छुट्टियों में लोग पहाड़ का रुख करते हैं और इस मामले में शिमला हमेशा से पसंदीदा गंतव्य स्थल रहा है. हर साल सैकड़ों लोग शिमला घूमने आते हैं. लेकिन इस बार ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ बीमार पड़ गया है और शायद इसी कारण इस बार वहां कम पर्यटक दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर पर्यटकों से कहा जा रहा है कि वे शिमला घूमने न जाएं और इस मुहिम को बीते कुछ दिनों में अच्छा रिस्पांस भी मिला है. लेकिन इस मुहिम का कारण क्या है? क्यों आखिर शिमलावासी पर्यटकों से भाग रहे हैं? स्थानीय लोगों को टैंकरों से पानी लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है. वहीं गांवों में हालात और खराब हैं. लोगों को पानी लाने के लिए बहुत दूर तक जाना पड़ रहा है. इससे राज्य के पर्यटन उद्योग को कड़ी चोट लगने की आशंका है. राज्य में पर्यटन लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत है.
पानी की जबर्दस्त कमी झेल रहा शिमला
शिमला बीते कुछ वर्षों से पीने के पानी का संकट झेल रहा है. बीते कुछ माह से हालात और बुरे हो गए हैं. बीते वर्ष मानसून के कमजोर रहने और जाड़ों में कम हिमपात के कारण पानी का भीषण संकट खड़ा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि स्थानीय लोगों के घर हफ्ते में एक बार ही पीने का पानी पहुंच पा रहा है. होटल, रेस्त्रां और अन्य पर्यटक स्थलों पर पानी के टैंकर मंगाकर काम चलाया जा रहा है. फेसबुक और व्हाट्सऐप पर यह संदेश चल रहे हैं-‘शिमला को इस गंभीर हालात से उबरने में कुछ समय लगेगा. अगर आप शिमला से मुहब्बत करते हैं तो कृपया कर यहां मत आएं.’
शिमला में पड़ा 'सूखा', नहीं मिल रहा पानी
Views 102