एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं जरीन खान, इस वजह से हो गई बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री

Views 102

बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जो कड़ा संघर्ष करने के बाद सफलता के मुकाम तक पहुंचे हैं। ऐसे कई सितारे हैं जिनके परदे के जीवन के बारे में तो लोग जानते हैं, लेकिन इन स्टार्स का अतीत क्या होता है इस बारे में कम लोग ही जानते हैं। सेलेब्स का फिल्मों में आने से पहले क्या बैकग्राउंड रहा है कोई नहीं जानता। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जो फिल्मों में आने से पहले कॉल सेंटर में काम करने को मजबूर हो गई थीं… लेकिन ऐसे बदल गई उनकी किस्मत..

जी हां, बात कर रहे हैं फिल्म युवराज में सलमान खान के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान की। बता दें कि उनके परदे के पीछे का सफर इतना आसान नहीं रहा है जितना लोग समझते हैं। दरअसल, जरीन खान डॉक्टर बनना चाहती थीं।
इसके लिए जरीन ने डॉक्टर की पढ़ाई भी की लेकिन घर की आर्थिक तंगी के चलते उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी और इसके बाद उन्हें मजबूरन एक कॉल सेंटर में जॉब करनी पड़ी।
 
 

जरीन के फिगर की बात करें तो पहले इनका शरीर काफी भारी था। अपने फिगर को लेकर वह काफी सचेत हो गई और उन्होंने वर्कआउट करना शुरू कर दिया। इसके बाद जरीन ने जॉब के दौरान मॉडलिंग में भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया।
मॉडलिंग के दौरान 2010 में उन्हें फिल्म वीर में सलमान खान के साथ साइन कर लिया गया। वहीं, इस फिल्म के बाद जरीन बहुत पॉपुलर हो गईं। इसके बाद तो जरीन की किस्मत चमकनी शुरू हो गई। फिर उन्हें फिल्म हाउसफुल 2 में काम करने का मौका मिला।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *