पाकिस्तान में ईद पर नहीं रिलीज होगी सलमान की फिल्म 'रेस 3'

Views 64

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी ज्यादातर फिल्मों को ईद पर रिलीज करते हैं. इस साल भी उनकी फिल्म ‘रेस 3’ ईद पर ही रिलीज होने वाली है. सलमान और उनके प्रशंसकों को ये उम्मीद भी है कि फिल्म ब्लॉकस्टर साबित होगी, लेकिन पाकिस्तान में सलमान खान के प्रशंसकों को थोड़ा निराश होना पड़ सकता है क्योंकि, पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज पर बैन लग गया है.
दरअसल, ये बैन इसलिए लगा है क्योंकि, ईद के मौके पर पाकिस्तान सरकार अपनी फिल्म इंडस्ट्री को प्रमोट करना चाहती है. इसलिए, पाकिस्तान के मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन, ब्रॉडकास्टिंग, नेशनल हिस्ट्री एंड लिटररी हेरिटेज (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर्स) ने ईद के मौके पर किसी भी भारतीय फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है. अब ईद पर माहिरा खान की फिल्म रिलीज की जाएगी न कि सलमान खान की. भारत में जहां ईद के मौके पर ‘रेस 3’ रिलीज होगी, वहीं पाकिस्तान में ईद के ही दिन माहिरा खान की फिल्म ‘7 दिन मोहब्बत इन’ को रिलीज किया जाएगा.
पाक सरकार के इस आदेश में कहा गया है, ‘स्थानीय फिल्म इंडस्ट्री को रिवाइव और प्रमोट करने के उद्देश्य से संघीय सरकार ने फैसला लिया है कि ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा के मौकों पर कोई भी भारतीय फिल्म रिलीज नहीं होगी. यह प्रतिबंध ईद से दो दिन पहले और ईद के दो हफ्ते बाद तक लागू रहेगा.’
 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *