नई स्विफ्ट के बाद अब मारुति सुजुकी इस कार का एक और नया मॉडल जल्द भारत में लाने की योजना बना रही है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्विफ्ट का स्पोर्ट्स मॉडल इस साल तक या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। तो चलिये जानते हैं क्या कुछ नया और खास होगा इसमें।
नई जेनरेशन मारुति स्विफ्ट का सपोर्ट मॉडल विदेशी मार्किट में पहले से ही बिक रहा है। अब चूंकि यह एक स्पोर्टी मॉडल है तो ऐसे में इसमें पावर भी काफी होगी। जानकारों की माने तो यह भारत में मारुति सुजुकी का सबसे पावरफुल हैचबैक मॉडल होगा।
इंजन की बात करें तो इसमें 1.4 लीटर बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा जिसका अधिकतम आउटपुट 140 बीएचपी और पीक टॉर्क 230 न्यूटन मीटर होगा। इंजन को 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। इसमें 17 इंच के अलॉय वील्ज दिए जाएंगे।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट का अब आएगा स्पोर्टी मॉडल.
Views 155