13MP कैमरा और फिंगरप्रिटं सेंसर के साथ 7999 रुपये में इंटेक्स लॉन्च, रेडमी से टक्कर

Views 169

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन उदय लांच कर दिया है। कंपनी ने हैंडसेट को 7999 रुपये की कीमत में उतारा है। इसी के साथ फ़ोन रिलायंस जियो के 2200 रुपये कैशबैक ऑफर के साथ उपलब्ध होगा। इस फोन के मुख्य फीचर्स में सेल्फी फ्लैश मॉड्यूल और 32GB की इंबैलट स्टोरेज है। बाजार में लो एन्ड फोन्स की टक्कर में सनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का रेडमी 4A उपलब्ध है।

इंटेक्स उदय की स्पेसिफिकेशन्स: ड्यूल सिम इंटेक्स उदय एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर कार्य करता है। इसमें 5.2 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.3GHz क्वैड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 3GB रैम और 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़या जा सकता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का रियर ऑटोफोकस कैमरा और 5MP का एलईडी फ्लैश के साथ 5MP कैमरा दिया गया है। फोन में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2800 mAh की बैटरी मौजूद है। फोन ब्लैक, ब्लू और शैम्पेन कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा।
Xiaomi Redmi 4A के फीचर्स: इसमें 5 इंच की डिस्पले दी गई है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1280 है। ये फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाइ-फाइ 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फीचर दिए गए हैं। इस फोन में 3120 एमएएच की बैटरी दी गई है। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *