कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में आ गए हैं. हर बार की तरह कर्नाटक में भी बीजेपी के लिए मोदी सबसे बड़ी उम्मीद हैं. इस उम्मीद का कारण भी है. मोदी हारी हुई बाजी जीतने के लिए जाने जाते हैं. यूपी और गुजरात में उन्होंने ऐसा करके दिखाया है और अब वे कर्नाटक में सियासी रण में उतरे हैं. देखना होगा कि राज्य में बीजेपी की उम्मीदों पर वो कितना खरा उतर पाते हैं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस सिद्धारमैया के नेतृत्व में मैदान में उतरी है, वहीं बीजेपी ने बीएस येदियुरप्पा पर दांव खेला है. सिद्धारमैया अपने पांच साल के कार्यकाल में राज्य में मजबूत नेता बनकर उभरे हैं. बीजेपी के गुजरात मॉडल की तर्ज पर उन्होंने कर्नाटक का विकास मॉडल तैयार किया है. बीजेपी के मजबूत वोटबैंक लिंगायत समुदाय को अपने पाले में करने के लिए उन्होंने इस वर्ग को अलग धर्म का दर्जा देने को भी हरी झंडी दे दी.
UP-गुजरात के बाद अब कर्नाटक में BJP की उम्मीद
Views 82