26 जून को अर्जुन कपूर का बर्थडे है. उन्होंने बीती रात अपने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. पिता बोनी कपूर, जाह्नवी, खुशी इस मौके पर मौजूद थे. अर्जुन कपूर ने सभी की मौजूदगी में केक काटा. जाह्नवी ने अर्जुन के केक काटने का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है.
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी भाई अर्जुन को विश किया है. उन्होंने सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन की फोटो शेयर की है, जिसमें जाह्नवी समेत अर्जुन, अंशुला, खुशी नजर आ रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- ”आप हम सभी की ताकत की वजह हो. लव यू, हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया.”
जाह्नवी ने भाई अर्जुन को किया बर्थडे विश, लिखा स्पेशल मैसेज
Views 164