आइपीएल 2018 के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता और राजस्थान एक दूसरे के आमने-सामने थे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। राजस्थान को जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन ये टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन ही बना पाई और उसे 25 रन से हार झेलनी पड़ी। अब राजस्थान की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं कोलकाता को फाइनल में पहुंचने से पहले हैदराबाद से भिड़ना होगा।
संजू सैमसन ने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए 38 गेंदों पर 50 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।
राजस्थान के कप्तान रहाणे ने पिच पर टिककर बल्लेबाजी की और 41 गेंदों पर 46 रन बनाए।
कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने 38 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली।
कोलकाता के ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए और चार रन बनाकर आउट हो गए।
क्रिस लिन भी रन बनाने को लेकर जूझते दिए और 22 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए।
आंद्र रसेल ने टीम के लिए 25 गेंदों पर 49 रन की नाबाद पारी खेली।
कोलकाता ने राजस्थान को हराकर फाइनल की तरफ एक कदम बढ़ा दिया
Views 76