रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ, विक्की कौशल, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं.
दंगल में ‘संजू’ के सलमान खान से लेकर आमिर खान तक कोई नहीं टिक पाया. इस फिल्म ने तो एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी ‘बाहुबली’ से छीनकर अपने नाम कर लिया है. धुंआधार कमाई का सिलसिला जारी है. अब इस फिल्म ने एक और रिकॉर्ड तोड़ा है और उसे अपने नाम कर लिया है. सोमवार को 25.23 करोड़ की कमाई के साथ अब ‘संजू’ इस साल की सबसे बड़ी फर्स्ट मंडे ग्रॉसर फिल्म बन गई है. पहले ये रिकॉर्ड सलमान खान की ‘रेस 3’ और दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावत’ के नाम था जिसे ‘संजू’ ने बहुत पीछे छोड़ दिया है
इस साल रिलीज हुई फिल्मों में फर्स्ट मंडे को ‘पद्मावत’ ने 15 करोड़, ‘रेस 3’ ने 14.24 करोड़, ‘बागी 2’ ने 12.10 करोड़, ‘राजी’ ने 6.30 करोड़ की कमाई की थी. अब ‘संजू ने 25.35 करोड़ की कमाई करके बड़े सितारों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है.
इस फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़, दूसरे दिन 38.60 करोड़ और तीसरे दिन 46.71 करोड़ और चौथे दिन 25.35 करोड़ की कमाई की है. कुल मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म चार दिनों में कुल 145.41 करोड़ कमा चुकी है.
ये फिल्म 5300 स्क्रीन्स (इंडिया में 4000 और ओवरसीज में 1300) स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ, विक्की कौशल, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं.