अधिकमास में नहीं हो सकेंगे मांगलिक कार्य, जून में सबसे ज्यादा मुहूर्त

Views 72

इस बार 16 मई से ज्येष्ठ का अधिक मास शुरू हो रहा है, जो 13 जून तक रहेगा। इस दौरान कोई भी मंगल कार्य जैसे- शादी, सगाई, मुंडन आदि नहीं हो सकेंगे। अधिक मास के बाद 19 जून से शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। देवशयनी एकादशी (23 जुलाई) से एक बार फिर शुभ कार्यो पर रोक लग जाएगी।
मई में सिर्फ 2 मुहुर्त शेष
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ का अधिक मास है, जो 16 मई, बुधवार से शुरू होगा और 13 जून, बुधवार तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके पहले मई में विवाह के अब सिर्फ दो मुहूर्त 11 और 12 मई ही शेष बचे हैं। इसके बाद 19 जून से शुभ मुहूर्तों के शुरूआत होगी, जो 10 जुलाई तक रहेंगे। इस साल जून में विवाह के सर्वाधिक मुहूर्त हैं। 10 जुलाई के बाद 2019 में विवाह के मुहूर्त हैं।
23 जुलाई से 19 नवंबर तक देवशयनकाल
देवशयनी एकादशी (23 जुलाई) से देवउठनी एकादशी (19 नवंबर) तक कोई भी शुभ कार्य नहीं होगा। वहीं, गुरु का तारा 12 नवंबर से अस्त हो जाएगा, जो 7 दिसंबर को उदित होगा। 16 दिसंबर से मलमास लग जाएगा, जो 14 जनवरी तक रहेगा। ऐसे में दिसंबर में कुछ ही शुभ मुहूर्त निकल पाएंगे। इसके बाद विवाह के मुहूर्त अगले साल मकर संक्रांति के बाद ही निकलेंगे।
विवाह के मुहूर्त की तारीखें
मई- 11, 12
जून-19, 20, 21, 22, 23, 25, 29
जुलाई- 5, 6, 10

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *