अक्सर देखा गया है कई लोगों की किस्मत बिल्कुल साथ नहीं देती. कई लोग कितने भी प्रयास कर लें लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती. क्या आप जानते हैं ऐसा कई बार अंगूठे के कारण भी हो सकता है. जी हां, अंगूठा आपकी किस्मत की चाबी बन सकता है. गुरूजी पवन सिन्हा बता रहे हैं कैसे अंगूठा बदल सकता है आपकी किस्मत.
अंगूठे में किस्मत का रहस्य –
- अंगूठी हमारी मानसिक स्थिति को दिखाता है.
- अलग-अलग व्यक्ति एक ही परिस्थिति में अलग-अलग व्यवहार करते हैं.
- अगर किसी व्यक्ति का अंगूठा छोटा हो तो वो चिंता बहुत करता है.
अगर उंगुलियों को जोड़ने पर अंगूठा तर्जनी के पहली पोर से ऊपर हो तो वो बड़ा होता है. - अगर किसी व्यक्ति का अंगूठा बड़ा होता है तो वो मुसीबतों को बिना चिंता के झेल लेता है.
- छोटे अंगूठे वाले चिंता से अपना वर्तमान खराब कर लेते हैं.
- अगर अंगूठे का निचला हिस्सा छोटा हो तो आप कमाकर भी तनाव को दूर नहीं कर पाएंगे.
- अगर अंगूठे का निचला हिस्से का छोटा भाग उठा हुआ हो तो वयक्ति कजूंस होता है.
- कंजूसी से भी तनाव आता है.अंगूठे में है भाग्य की चाबी –
- अगर अंगूठा आगे की झुकता जा रहा है तो यह शारीरिक और मानसिक कमजोरी की निशानी है. ऐसे लोग समय के साथ उदासीन और सुस्त होते जाते हैं.
- अगर अंगूठा सीधा हो तो व्यक्ति में उमंग रहता है. ऐसे लोग हालात को जीत लेते हैं
- अगर अंगूठा पीछे झुक जाए तो यह अहंकार की निशानी है.
- अगर अंगूठा थोड़ा लचीला हो तो व्यक्ति वक्त के साथ तालमेल बना लेता है.अंगूठे में कमर दर्द का मरहम –
- अगर अंगूठे के पिछले हिस्से की मालिश करते हैं तो कमर दर्द में आराम मिलेगा.
- अगर अंगूठे के पिछले हिस्से की मालिश करते हैं तो याद्दाश्त अच्छी होती है.