जवानों की स्पेशल किट देश में ही बनेगी बचेंगे 300 करोड़ रु.

Views 57

जवानों के लिए कपड़े और उपकरण खरीदने में हर साल लगभग 800 करोड़ रुपए का खर्च
सेना ने सियाचिन और डोकलाम में तैनात जवानों के लिए स्पेशल किट देश में बनाए जाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। आर्मी के एक अफसर ने कहा- दुनिया के सबसे मुश्किल युद्ध क्षेत्र में तैनात जवानों के कपड़े, सोने की किट और खास उपकरणों का उत्पादन देश में ही किया जाएगा। इसके जरिए सेना का लक्ष्य करीब 300 करोड़ रुपए की बचत करने का है।
दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र सियाचिन
 सियाचिन की ऊंचाई समुद्र तल से 5,400 मीटर से ज्यादा है। ये दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है। यही वजह है कि 1984 के पहले तक यहां जवानों को तैनात नहीं किया जाता था, लेकिन पाकिस्तान की दखलंदाजी के बाद 1984 में यहां पहली बार आर्मी तैनात हुई। सियाचिन तीन तरफ से पाकिस्तान और चीन से घिरा है। यहां सेना की 150 पोस्ट हैं, जहां 10 हजार सैनिक तैनात रहते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *