आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर फिल्म राज़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। राजी ने अब तक 91 करोड़ की कमाई कर ली है, जो कि शानदार है। बता दें, फिल्म महज 30 करोड़ के बजट पर तैयार की गई थी। लिहाजा, फिल्म ने अब तक लगभग 190 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है। यह साल 2018 की पांचवी सुपरहिट फिल्म है। संजय लीला भंसाली की पद्मावती से साल की धमाकेदार शुरुआत हुई और फिर सोनू के टीटू की स्वीटी, पैडमैन, रेड और बागी 2 जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। कोई शक नहीं कि 2018 बॉक्स ऑफिस के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। 5 महीनों में अब तक 6 फिल्मों ने 100 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा कमाया है।
दिलचस्प बात ये है कि इन 18-20 फिल्मों में कई बड़े स्टार भी शामिल हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन, रानी मुखर्जी, आलिया भट्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया। एक ओर जहां एक्शन का धमाका रहा.. वहीं, दूसरी ओर विषय प्रधान फिल्मों को भी खूब पसंद किया गया।
ताबड़तोड़ कमाई: 2018 की अगली 100 करोड़ी फिल्म दमदार
Views 75