एंटिगा टेस्ट: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 43 रनों पर किया ढेर

Views 59

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को अपना न्यूनतम स्कोर बनाया. बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 18.4 ओवरों में महज 43 रनों पर ढेर हो गई. यह टेस्ट में बांग्लादेश का एक पारी में न्यूनतम स्कोर है.
बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए. दास के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सका. चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके.वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. उनका गेंदबाजी विश्लेषण रहा 5-1-8-5. मिग्युएल कमिंस को तीन सफलताएं मिलीं. जेसन होल्डर को दो विकेट मिले.

इससे पहले बांग्लादेश का न्यूनतम स्कोर 62 रन था, जो उसने श्रीलंका के खिलाफ 2007 में बनाया था. वैसे टेस्ट की एक पारी के न्यूनतम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है. कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1955 में 26 रनों पर ढेर हो गई थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *