छठी बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से रूस पहुंची ब्राजील की टीम

Views 126

आत्मविश्वास से भरी ब्राजील की टीम छठी बार फुटबॉल विश्व कप जीतने के लक्ष्य के साथ आज तड़के रूस पहुंची. स्टार फुटबॉलर नेमार और बाकी टीम विएना से स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग तीन बजे (ग्रीनविच मानक समय के अनुसार रात 12 बजे) सोच्ची पहुंची, जहां टूर्नामेंट के दौरान टीम का बेस होगा.विश्व कप से पहले अपने अंतिम अभ्यास मैच में मेजबान ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराने के बाद ब्राजील की टीम यहां पहुंची. अंतिम अभ्यास मैच में गोल करने वालों में नेमार भी शामिल थे.दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी नेमार मार्च की शुरुआत में पैर के ऑपरेशन के बाद पहली बार शुरुआती एकादश का हिस्सा थे. टीम की ओर से बाकी दो गोल गैब्रिएल जीजस और फिलिप कोटिन्हो ने दागे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *