Petrol Price: लगातार चौथे दिन सस्तेे हुए पेट्रोल-डीजल, 9 पैसे की राहत

Views 64

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को देश के चारों मेट्रो शहरों में पेट्रोल 9 पैसे और डीजल भी 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। पिछले 4 दिन में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। इस गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल 78.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.11 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गिरावट के बाद भी मुंबई में पेट्रोल के रेट सबसे से ज्यादा बने हुए हैं, जहां पेट्रोल 86.01 और डीजल 73.58 रुपए प्रति लीटर है। इससे पहले 16 दिन में पेट्रोल पर करीब 4 रुपए और डीजल पर 3.62 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों में करीब 4 डॉलर प्रति बैरल तक की कटौती हो चुकी हे।

मार्केट के जानकारों का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड में जो गिरावट है उसका असर भारत में कुछ दिनों बाद दिखेगा। लेकिन इस बीच क्रूड की कीमतें बढ़ीं तो के्रद व राज्य सरकारों को ही राहत के उपाय करने होंगे। बता दें कि केरल की राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें 1 रुपए कम करने का फैसला लिया है, जो 1 जून से लागू हो गई हैं।

पेट्रोल की नई कीमतें

शहरनई कीमत1 जून का रेट
दिल्ली78.20 रुपए78.29 रुपए
कोलकाता80.84 रुपए80.92 रुपए
मुंबई86.01 रुपए86.10 रुपए
चेन्नई81.19 रुपए81.28 रुपए

डीजल की नई कीमतें

शहरनई कीमतें1 जून का रेट
दिल्ली69.11 रुपए69.20 रुपए
कोलकाता71.66 रुपए71.75 रुपए
मुंबई73.58 रुपए73.67 रुपए
चेन्नई73.97 रुपए73.06 रुपए
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *