VIVO ने बेजल लेस डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोन Y83 किया लॉन्च, Oppp Real me 1 से होगी टक्कर

Views 116

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने V9 की सफलता के बाद एक और बेजल लेस डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन वीवो Y83 चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कम बजट रेंज में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की चीन में करीब 15,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन ऑरोरा व्हाइट, पोलर ब्लैक और चार्म रेड में उपलब्ध है। इसके बैजल लेस डिस्प्ले के साथ ऊपर और नीचे पतला नॉच दिया गया है। इसके आगे का लुक काफी हद तक वीवो वी9 और वी9 यूथ से मिलता है। पिछले दिनों ही इस स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में लीक हुई थी।
वीवो Y83 के फीचर्स : वीवो Y83 में 6.22 इंच की फुल-व्यू आईपीएस एचडी प्ल्स डिस्प्ले दी गई है, जिसका असपेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन मीडिया टेक हेलियो पी22 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। इस स्मार्टफोन की मेमोरी की बात करें तो इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। स्मार्टफोन डुअल सिम कार्ड को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉइड औरियो 8.0 और फनटच ओएस 4.0 पर रन करता है। कैमरे की बात करें तो यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। सेल्फी कैमरे में फेस रिकॉगनिशन फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है। पावर के लिए इसमें 3,260 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Oppo Realme 1 से कड़ा मुकाबला : ‘ओप्पो रियल मी 1’ में 6 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन का रेजोल्यून 1080×2160 पिक्सल है। फोन का एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 का है। फोन तीन वैरियंट 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6771 Helio P60 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पॉवर देने के लिए 3410 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *