उपचुनाव में मिली हार एनडीए के लिये विषय चिंता का : रामविलास पासवान

Views 148

लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने उपचुनाव में एनडीए की हार के बाद बड़ा बयान दिया है. पटना पहुंचे रामविलास ने कहा कि उपचुनाव में मिली हार से एनडीए को बड़ा नुकसान हुआ है. रामविलास पासवान ने अपने पुत्र चिराग पासवान के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यूपी में एनडीए की हार नुकसान के साथ-साथ चिंता का विषय भी है.
उन्होंने कहा कि हमें सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा. कांग्रेस ने सभी वर्गों को साथ लेकर ही राज किया था. उन्होंने कहा कि अगर हमारा नारा सबका साथ, सबका विकास का है तो हमें सबको साथ लेकर भी चलना होगा. पासवान ने कहा कि बिहार के अररिया में हार होगी ये पहले से ही पता था.
बिहार उपचुनाव में सिम्पैथी वोट के कारण ही हमारी हार हुई है. एनडीए से टीडीपी और हम के अलग होने के सवाल पर रामविलास ने कहा कि एनडीए से जिनको जाना है वो जा रहे हैं. हमलोग एनडीए के साथ हैं. टीडीपी के हटने के मामले में रामविलास ने कहा कि अगर टीडीपी की मांगों को माना जाता तो बिहार में भी आंदोलन होता.
इससे पहले राम विलास पासवान के बेेटे और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था कि पीएम के सशक्त नेतृत्व के बावजूद हिन्दी पट्टी इलाकों में एनडीए की लोकप्रियता घटी है जो कि चिंता का विषय है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *