तीन महीने बाद इस टूर्नामेंट से क्रिकेट में वापसी करेंगे स्टीव स्मिथ!

Views 61

12 महीने का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ बहुत जल्द मैदान में वापसी करने वाले हैं। 28 जून से शुरू हो रही शुरूआती ग्लोबल टी20 कनाडा प्रतियोगिता में स्मिथ खेलते नजर आएंगे। इस चैंपियनशिप में वो बतौर मार्की खिलाड़ी क्रिकेट में वापसी करेंगे।

दुखद: श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी के पिता की गोली मारकर हत्या

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान बॉल टैंपरिंग स्कैंडल के बाद मार्च में उन्हें 12 महीने के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि कुछ वक्त उन्हें और डेविड वॉर्नर को बोर्ड ने ग्रेड क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी थी। स्मिथ अब अंतरराष्ट्रीय स्टार जैसे क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और शाहिद अफरीदी के साथ छह टीमों के टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

विड वॉर्नर की पत्नी का खुलासा- बॉल टैंपरिंग विवाद के दौरान हुआ था गर्भपात

क्रिकेट कनाडा आयोजकों ने बयान में इसकी जानकारी दी। ये छह टीमें कैरेबियन आल स्टार्स, टोरंटो नेशनल्स, मांट्रियल टाइगर्स, ओटावा रायल्स, वैंकुवर नाइट्स और विनीपेग हाक्स हैं। बता दें कि पूर्व उप कप्तान डेविड वॉर्नर को भी एक साल के लिये जबकि कैमरन बैनक्रोफ्ट को नौ महीने के लिये निलंबित किया गया था। गौरतलब है कि इस लीग में ड्वेन ब्रावो, लसिथ मलिंगा, क्रिस लिन, डेरेन सैमी, डेविड मिलर और सुनील नारायण को भी मार्की खिलाड़ी चुना गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *