आईपीएल-11: राजस्थान से लगातार पांचवी बार हारी पंजाब

Views 78

आईपीएल-11 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से हरा दिया। 159 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 7 विकेट पर 20 ओवर में 143 रन ही बना सकी। केएल राहुल ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाते हुए 95 रन बनाए। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाए। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 82 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला। पंजाब के एंड्रयू टाय ने 4 विकेट लिए। हालांकि, पंजाब की प्ले ऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं।
जयपुर में पंजाब से नहीं हारी राजस्थान
-सवाई मानसिंह स्टेडियम पर दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें राजस्थान की टीम कभी नहीं हारी है। राजस्थान-पंजाब के बीच अब तक 16 मुकाबले हुए हैं। इनमें से राजस्थान ने 10 और पंजाब ने 5 जीते हैं। जबकि, एक रद हुआ है।
-पंजाब के केएल राहुल ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है। उन्होंने चेन्नई के अंबाती रायुडू को पीछा छोड़ा। राहुल के 10 मैच में 471 रन हैं। जबकि, रायुडू के 423 रन हैं। वहीं, गेंदबाजी में पंजाब के ही एंड्रयू टाय ने पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है। 10 मैच में 16 विकेट लेकर वे पहले नंबर पर हैं। जबकि, उनके ही टीम के मुजीब उर रहमान 14 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं।
पंजाब की खराब शुरुआत
 
-टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर क्रिस गेल 1 और कप्तान रविचंद्रन अश्विन 0 रन बनाकर तीसरे ओवर में कृष्णप्पा गौतम का शिकार बन गए। उनके बाद करुण नायर 3 और अक्षदीप नाथ 9 रन पर आउट हो गए। मनोज तिवारीकेवल 7 रन ही बना सके। उन्हें स्टोक्स ने रहाणे के हाथों कैच कराया।
कप्तान अजिंक्य रहाणे नहीं चले
-राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला नहीं चला। वे केवल 9 रन ही बना सके। उन्हें 37 के स्कोर पर एंड्रयू टाय ने अक्षदीप के हाथों कैच कराया। उनके बाद बल्लेबाजी में सातवें से तीसरे नंबर पर भेजे गए कृष्णप्पा गौतम भी नहीं चले। वे 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्टुअर्ट बिन्नी 11 रन बनाकर रन आउट हो गए।
राजस्थान ने तीन और पंजाब ने दो बदलाव किए
राजस्थान ने तीन बदलाव करते हुए महिपाल लोमरोर, ईश सोढ़ी और स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में शामिल किया। उसने श्रेयस गोपाल, डी आर्सी शॉर्ट और राहुल त्रिपाठी को टीम से बाहर कर दिया। वहीं, पंजाब ने मयंक अग्रवाल और अंकित राजपूत की जगह अक्षदीप नाथ और मोहित शर्मा को टीम में लिया।
किंग्स इलेवन पंजाब : स्कोरबोर्ड

बैट्समैनरनगेंद4s6s
केएल राहुल नॉट आउट9570112
क्रिस गेल स्टं. बटलर बो. गौतम1100
रविचंद्रन अश्विन बो. गौतम0200
करुण नायर कै. उनादकट बो. आर्चर3500
अक्षदीप नाथ कै. गौतम बो. सोढ़ी91310
मनोज तिवारी कै. रहाणे बो. स्टोक्स7800
अक्षर पटेल रन आउट (बिन्नी/बटलर)9510
मार्कस स्टोइनिस कै. गौतम बो. उनादकट111600
एंड्रयू टाय नॉट आउट1100

रन : 143/7, ओवर : 20, एक्स्ट्रा : 7.
विकेट: 14/1, 14/2, 19/3, 45/4, 66/5, 81/6, 127/7.
बॉलिंग :कृष्णप्पा गौतम: 3-0-12-2, जोफ्रा आर्चर: 4-0-32-1, जयदेव उनादकट: 4-0-36-1, बेन स्टोक्स: 2-0-13-1, ईश सोढ़ी: 4-0-14-1, महिपाल लोमरोर: 2-0-19-0, अनुरीत सिंह: 1-0-12-0.
राजस्थान रॉयल्स : स्कोरबोर्ड

बैट्समैनरनगेंद4s6s
अजिंक्य रहाणे कै. अक्षदीप बो. टाय91010
जोस बटलर स्टं. राहुल बो. मुजीब825891
कृष्णप्पा गौतम कै. मनोज बो. स्टोइनिस8601
संजू सैमसन कै. मनोज बो. मुजीब221811
बेन स्टोक्स कै. अश्विन बो. टाय141111
स्टुअर्ट बिन्नी रन आउट (नायर/अश्विन)11701
महिपाल लोमरोर नॉट आउट9910
जोफ्रा आर्चर कै. मनोज बो. टाय0100
जयदेव उनादकट कै. नायर बो. टाय0100

रन : 158/8, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 3.
विकेट : 37/1, 64/2, 117/3, 132/4, 147/5, 152/6, 153/7, 158/8.
बॉलिंग:मार्कस स्टोइनिस: 2-0-15-1, अक्षर पटेल: 3-0-24-0, मोहित शर्मा: 3-0-29-0, एंड्रयू टाय: 4-0-34-4, रविचंद्रन अश्विन: 4-0-34-0, मुजीब उर रहमान: 4-0-21-2.
टीमें:
किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर) क्रिस गेल, करुण नायर, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, मनोज तिवारी, एंड्रयू टाय, अक्षदीप नाथ, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान।
राजस्थान रॉयल्स:अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, महिपाल लोमरोर, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौतम, ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट, अनुरीत सिंह।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *