13 अप्रैल को कैसा रहेगा आपका दिन, जानने के लिए पढ़ें

Views 85

मेष: आज आपको कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। दाम्पत्य जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के सहयोग से आप अपने अधूरे कार्य पूरे कर पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है, फ़िजूल खर्च करने से बचें। संतान पक्ष से कुछ कष्ट मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा में आपको ज़बरदस्त सफलता मिल सकती है। आज आपकी सेहत बिलकुल अच्छी रहेगी
मिथुन: पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और उन्हें कोई बड़ा मान-सम्मान मिलने की उम्मीद रहेगी। आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। कम मेहनत से ज्यादा लाभ मिलने की सम्भावना है। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम व सदभावना पनपेगी। पारिवारिक सुख सुविधाओं हेतु आज आप जमकर ख़र्च करने वाले है
कर्क:घर के नवीनीकरण के लिए आज धन ख़र्च करने की सम्भावना है। साथ ही आय के नए स्रोत मिलने से आपका आर्थिक पक्ष और भी मज़बूत हो जाएगा।माता व पिता दोनों की सेहत अच्छी रहेगी। उनका पूर्ण सहयोग व प्रेम आपको प्राप्त होगा। उनके सहयोग से आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। मुमकिन है आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।
सिंह: नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे अवसर ला सकता है जो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। भाग्य में अनुकूलता से आप प्रसन्न रहेंगे। अपने जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी आपको परेशान कर सकती हैं। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं साथ ही लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं, या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा।
कन्या: आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। अचानक मिले धन लाभ से आपको अपनी लम्बी चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आज आपका भाग्य बहुत ही अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन विशेष है। अपने जीवनसाथी को बताएं की आप उनसे कितना प्यार करते है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला: आज वैवाहिक जीवन में प्यार और ख़ुशियाँ होंगी और आपको अपने जीवन साथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। हो सके तो अपने बच्चों के साथ थोड़ा ज़्यादा समय व्यतीत करें क्योंकि उनपर ध्यान देना भी बेहद ज़रूरी है। आज आपके द्वारा किए हुए सभी आर्थिक प्रयास सफल होंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। कोई भी अहम फैसला लेने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें और दिल की बजाय दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक: अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि ज़्यादा क्रोध आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आय के नए स्रोत मिल सकते है साथ ही आपके खर्चे में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। अपने स्वास्थ का ख़ास ध्यान रखें। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपके सभी इच्छित कार्य सफल होंगे। बच्चें आपके मुताबिक नहीं चलेंगे जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शान्ति को भंग कर सकती है।
धनु: अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को न भूलें, आपकी गैरज़िम्मेदाराना हरकत आपके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। अपने कार्यस्थल पर अपने सीनियर्स का सहयोग मिलने से आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही आज आपकी मेहनत को भी सराहा जाएगा। आर्थिक तौर पर दिन अच्छा रहेगा। पुराने किये हुए निवेश से आपको अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। इतना ही नहीं आज आपके सोचे विचारे सभी कार्य सफल होंगे।
मकर: आप महसूस करेंगे कि आपका जीवनसाथी आपको नहीं समझ रहा है और उनका मूड भी आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। हो सके तो उनके लिए कुछ स्पेशल प्लान करें और अपना दिन खुशनुमा बनाएं। निश्चिंतता बीमारी की सबसे बड़ी दवा है इसलिए बेवजह चिंता करके अपना कीमती समय व्यर्थ न करें। कामकाज के दबाव से ख़ुद को शान्त करने के लिए हो सकता है कि आपको पर्याप्त समय न मिले। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।
कुम्भ: ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त और पैसा खर्च करने से बचें वर्ना आप परेशानी में पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन मे आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ग़लतफहमी की वजह से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है साथ ही किसी बात पर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। साथ ही आज आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी। घर से निकलते वक़्त अपने माता पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें।
मीन: आज आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक़्क़त महसूस करेंगे। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। बाहरी लोगों से सावधान रहे ख़ास तौर पर अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं तो सतर्क रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *