केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली आज राज्यसभा के छह साल के नए कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। 65 वर्षीय जेटली हाल ही में उत्तर प्रदेश से निर्वाचित हुए थे। किडनी के इलाज के चलते वह रविवार को एक विशेष समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। जबकि राज्यसभा के अन्य निर्वाचित सदस्य पहले ही एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण कर चुके हैं।
सूत्रों का कहना है कि यह समारोह राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू के चैम्बर में सुबह 11 बजे होगा। जेटली को विगत तीन अप्रैल को एक बार फिर उच्च सदन में विपक्ष का नेता चुना गया था
उल्लेखनीय है कि किडनी के संक्रमण से पीड़ित अरुण जेटली को विगत नौ अप्रैल को एम्स में डायलिसिस पर रखा गया था। फिलहाल वह चिकित्सकों की देखरेख में अपने घर पर ही आराम कर रहे हैं। अरुण जेटली विगत दो अप्रैल से नार्थ ब्लॉक स्थित अपने दफ्तर नहीं जा रहे हैं। इसके चलते ही उन्होंने अपनी विदेश यात्राएं भी रद कर दी थीं। उन्होंने ट्वीट करके बताया था कि उनका किडनी से संबद्ध संक्रमण का इलाज चल रहा है। फिलहाल वह अपने घर से ही कामकाज कर रहे हैं। उनके आगे के इलाज की दशा-दिशा उनके डॉक्टर ही तय करेंगे।
राज्यसभा के नए कार्यकाल की शपथ लेंगे अरुण जेटली
Views 69