SL vs SA: साउथ अफ्रीका को लगा शुरुआती झटका करूणारत्ने की रिकॉर्ड पारी

Views 64

सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने की रिकॉर्ड पारी की बदौलत श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन सभी विकेट खोकर 287 रन बनाए. करूणारत्ने पारी की शुरुआत करने के बाद आखिर तक नाबाद रहने वाले श्रीलंका के चौथे बल्लेबाज बने.
दिन का आकर्षण हालांकि करूणारत्ने की नाबाद 158 रन की पारी रही जिसके लिए उन्होंने 222 गेंदें खेली जिसमें 13 चौके और एक छक्का लगाया. कैगिसो रबाडा (50 रन देकर चार विकेट) की अगुवाई वाले साउथ अफ्रीकी आक्रमण के सामने जहां श्रीलंका के अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाए वहीं अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे करूणारत्ने ने सहजता से रन बटोरे और आठवां टेस्ट शतक पूरा किया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले श्रीलंका के आठ विकेट 176 रन पर निकल गए थे. करूणारत्ने को इसके बाद कप्तान सुरंगा लखमल (दस) और 11वें नंबर के बल्लेबाज लक्षण संदाकन (25) का अच्छा साथ मिला जिनके साथ उन्होंने 48 और 87 रन की उपयोगी साझेदारियां की.साउथ अफ्रीका की तरफ से रबाडा के अलावा स्पिनर तबरेज शम्सी ने 91 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले डेल स्टेन ने 54 रन देकर एक विकेट लिया.
साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. श्रीलंका ने दोनों छोर से स्पिनरों से गेंदबाजी का आगाज कराया तथा रंगना हेराथ ने एडेन मार्कराम (शून्य) को आउट करके इसे सही साबित किया. स्टंप उखड़ने के समय डीन एल्गर चार रन पर खेल रहे थे जबकि नाइटवॉचमैन केशव महाराज को अभी खाता खोलना है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *