ट्रंप के ख‍िलाफ 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' पर चढ़ी महिला

Views 62

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के विरोध में अमेरिका में भी कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. वहीं एक महिला ने इस मामले में प्रदर्शन करने का एक अलग तरीका निकाला.अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक महिला को हिरासत में ले लिया गया.आरोप है कि यह महिला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ गई थी.ट्रंप की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मेक्सिको सीमा पर प्रवासी मां-बाप को बच्चों को अलग किया जा रहा है.

बुधवार को ट्रंप की नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ी महिला से प्रशासन ने बात करने की कोशिश की.महिला की पहचान थेरेसा पैट्रिसिया ओकोउमू के तौर पर हुई है. पुलिस ने महिला को नीचे उतरने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया.पैट्रिसिया ट्रंप की नीति का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के समूह का हिस्सा थी और उसने कहा था कि वह जब तक नीचे नहीं आएगी जब तक सभी बच्चों को डिटेंशन सेंटर से रिहा नहीं किया जाता.आरोपी पैट्रिसिया ओकोउमू लगभग तीन घंटे तक स्‍टैच्‍यू ऑफ ल‍िबर्टी पर बैठी रही.
थेरेसा राइज एंड रेजिस्ट ग्रुप से जुड़ी है. ये ग्रुप ट्रम्प सरकार की इमिग्रेशन पॉलिसी का विरोध कर रहा है. बुधवार को भी इसने एक रैली का आयोजन किया था.हालांकि ग्रुप ने थेरेसा का साथ नहीं दिया. ग्रुप के अनुसार स्‍टैचू में चढ़ना प्रदर्शन का हिस्‍सा नहीं था.वहीं 3 घंटे के बाद अफसर रस्सी के सहारे ऊपर चढ़े और महिला को जबरन उतारा. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के 16 अधिकारियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया.आपको बता दें कि बुधवार को 4 जुलाई यानी अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस था. यह साल का सबसे ज्यादा व्यस्त दिन होता है. इस दिन यहां करीब 22 हजार पर्यटक आते हैं.
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *