सरकार की चेतावनी के बाद Whatsapp ने बताया फर्जी संदेशों को रोकने का प्लान

Views 96

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप के द्वारा अफवाह फैलने और इससे होने वाली मॉब लिंचिंग की घटनाओं से चिंतित सरकार ने कंपनी को चेतावनी दी थी कि वह इसे रोकने के लिए उपाय करे. इस पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए वॉट्सऐप ने बुधवार को सरकार को एक तीन पेज का लेटर भेजकर अपना जवाब दिया है.इस लेटर में वॉट्सऐप ने पूरा प्लान बताया है कि वह किस तरह से अफवाहों और फर्जी संदेशों को रोकने के लिए कदम उठाएगा. आजतक-इंडिया टुडे के पास इस लेटर की कॉपी है.
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ (फर्जी खबरों) की भरमार की वजह से देश के कई हिस्सों में निर्दोष लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. भारत सरकार ने वॉट्सएप को अपने प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग होने से रोकने में नाकाम रहने पर मंगलवार को आगाह किया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैली बच्चों को अगवा करने की अफवाहों के चलते एक साल में कम से कम 29 लोगों को पीट-पीट कर मार डाला गया.वॉट्सऐप ने अपने लेटर में कहा है, ‘गलत खबरों, गलत जानकारियों और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए सरकार, सिविल सोसाइटी और टेक्नोलॉजी कंपनियों को मिलकर काम करना होगा.’
उन्होंने कहा, ‘हम भारतीय शोधकर्ताओं के साथ समस्या को अच्छी तरह समझने के लिए काम कर रहे हैं. साथ ही ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं जिससे फर्जी संदेशों को फैलने से रोका जा सके. हम संदेशों का कॉन्टेंट नहीं देख सकते, इसलिए यूजर के रिपोर्ट और उसे भेजने के तरीके के आधार पर हम कोई संदेश ब्लॉक करते हैं. बड़ी संख्या में भेजे जा रहे संदेशों (जो किसी एक व्यक्ति के वश की बात न हो) की पहचान के लिए मशीनों का इस्तेमाल करते हैं और अवांछित ऑटोमेटेड संदेशों को रोकने की अपनी क्षमता में हम निरंतर सुधार कर रहे हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *