सोनाली बेंद्रे को कैंसर 'दोस्त परिवार साथ, बीमारी से लडूंगी

Views 182

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार सोनाली बेंद्रे को लेकर बुरी खबर है. वो इस वक्त कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं. ट्विटर पर एक पोस्ट में उन्होंने अपनी बीमारी और उससे हो रही जंग की खुद जानकारी दी.
सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को एक भावुक पोस्ट में लिखा- ”कभी-कभी, जब आप जिंदगी से कम से कम की उम्मीद करते हैं तो जीवन आपको एक कर्वबॉल फेंक देता है. मुझे हाल ही में हाईग्रेड कैंसर हुआ. हम इसे पहले स्पष्ट रूप से नहीं देख पा रहे थे. एक अजीब से दर्द की शि‍कायत के बाद कुछ टेस्ट में कैंसर होने का खुलासा हुआ. मेरे परिवार और करीबी दोस्त मेरे चारों तरफ हैं जो मुझे बेस्ट सपोर्ट दे रहे हैं.’
सोनाली ने लिखा, “मैं अपने दोस्तों और परिवार की बहुत आभारी हूं. इससे लड़ने के लिए परिवार के सपोर्ट से बेहतर कुछ नहीं. फिलहाल डॉक्टरों की सलाह के बाद मैं अभी न्यूयॉर्क में इलाज की प्रक्र‍ि‍या से गुजर रही हूं. हमें आशावादी रहना है और मैं हर कदम पर लड़ने को तैयार हूं.  मैं इस जंग से लड़कर दिखाऊंगी क्योंकि मेरे पीछे परिवार और दोस्तों की ताकत है.”सोनाली बेंद्रे से पहले अभिनेता इरफान को लेकर बुरी खबर सामने आई थी. उन्हें ब्रेन की बीमारी है. वो इस वक्त लंदन में इलाज करवा रहे हैं. बताते चलें कि कई सितारे इस बीमारी से जंग लड़कर मिसाल बन चुके हैं. मनीषा कोइराला, लीजा रे और युवराज सिंह ने कैंसर से कामयाब जंग लड़ी. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोनाली के हेल्थ को लेकर चिंता जताई और उन्हें बीमारी से कामयाब जंग की शुभकामनाएं दी हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *